मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में डैम में नहाने गए 17 वर्षीय युवक की वज्रपात से मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा सिबलीबाड़ी पंचायत के रखापाड़ा गांव के पास स्थित डैम में हुआ। मृतक की पहचान चिरंजीत हेंब्रम, पिता किस्तोरी हेंब्रम, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चिरंजीत अपने एक साथी के साथ डैम में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जन के साथ वज्रपात हुआ। चिरंजीत इसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके साथ मौजूद दूसरा युवक सुरक्षित बच गया।

बारिश के दौरान हुआ वज्रपात

बताया गया कि बुधवार देर शाम जामताड़ा के कई इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसी दौरान डैम के पास अचानक तेज वज्रपात हुआ। चिरंजीत उस समय नहा रहा था। हादसे के बाद मृतक का शव घर लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर है।

परिजनों में पसरा मातम

चिरंजीत की अचानक हुई मौत से परिवार और ग्रामीण सदमे में हैं। बारिश और वज्रपात के दौरान हुए इस हादसे ने गांव में मातम का माहौल पैदा कर दिया है। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर भी शोक जताया जा रहा है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment