मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, बाइक चोरी के शक में लाठी-डंडों से किया हमला

--Advertisment--

  • परसुडीह थाना क्षेत्र की घटना, गंभीर रूप से घायल युवक ने घर पर तोड़ा दम; पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में बाइक चोरी के शक में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा स्थित बांधडीह बस्ती की है, जहां 27 वर्षीय रोहित मुंडा की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक की बाद में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पार्टी के बाद शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, सोपोडेरा निवासी रोहित मुंडा बुधवार रात सालगाझरी इलाके में अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी में शामिल हुआ था। इस दौरान किसी बात को लेकर दोस्तों के बीच कहासुनी हुई थी, लेकिन उस समय मामला शांत हो गया था। बताया जा रहा है कि देर रात बांधडीह बस्ती में दोबारा विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान कुछ युवकों ने रोहित को घेर लिया और लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी।

अस्पताल ले जाने के बजाय घर ले गए परिजन

मारपीट में गंभीर रूप से घायल रोहित को तत्काल अस्पताल नहीं ले जाया गया। परिजनों के अनुसार, उसे घर लाया गया जहां उसने पानी भी पिया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई। पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है कि घायल युवक को समय पर अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया गया।

बाइक चोरी के शक में हुई मारपीट की आशंका

मृतक के साथी बजरंग ने आरोप लगाया है कि घटना की वजह बाइक चोरी का शक था। उसके अनुसार, पार्टी के बाद एक युवक की बाइक रोहित अपने घर ले गया था। इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने उसे चोर समझ लिया और उसके साथ मारपीट की। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पुणे से लापता हुआ गिरिडीह का प्रवासी मजदूर, बेटे की तलाश में परिवार ने लगाई मदद की गुहार

परिजनों ने कई युवकों पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक के परिजनों ने बांधडीह निवासी सुजल, हरिपद समेत अन्य युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद घटना की वास्तविक वजह और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment