मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पुणे से लापता हुआ गिरिडीह का प्रवासी मजदूर, बेटे की तलाश में परिवार ने लगाई मदद की गुहार

--Advertisment--

  • काम के सिलसिले में महाराष्ट्र गया था 20 वर्षीय युवक, 6 जुलाई से मोबाइल बंद; परिजनों को अनहोनी की आशंका

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र से एक प्रवासी मजदूर के पुणे से लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के परिवार ने उसकी सकुशल बरामदगी के लिए सरकार और प्रशासन से मदद की अपील की है। जानकारी के अनुसार, डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो गांव निवासी गिरधारी सिंह का 20 वर्षीय पुत्र कृष्णा सिंह उर्फ बंटी रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र के पुणे गया था। वह 29 मार्च को अपने चाचा मेघवाल सिंह के साथ पुणे के काठवाडी क्षेत्र में निर्माणाधीन रिंग रोड परियोजना में काम करने के लिए गया था। बताया गया है कि वह आरवीआर कंपनी में कार्यरत था।

घर लौटने की बात कहने के बाद हुआ लापता

परिजनों के मुताबिक, कृष्णा सिंह ने 6 जुलाई को फोन पर घरवालों से बातचीत की थी और बताया था कि वह घर लौट रहा है। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है और उससे किसी प्रकार का संपर्क नहीं हो पा रहा है। लगातार संपर्क नहीं होने के कारण परिवार की चिंता बढ़ गई है। परिजनों को आशंका है कि युवक के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। कृष्णा सिंह के माता-पिता अपने बेटे की सुरक्षित वापसी की उम्मीद में प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। परिवार का कहना है कि कई दिनों से कोई जानकारी नहीं मिलने के कारण वे मानसिक रूप से काफी परेशान हैं।

प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा पर उठे सवाल

मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रवासी मजदूरों के हितों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया और संबंधित एजेंसियों से युवक की खोजबीन तेज करने की मांग की।उन्होंने कहा कि झारखंड से रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में जाने वाले मजदूरों की समस्याएं लगातार सामने आती रहती हैं। ऐसे मामलों को रोकने के लिए राज्य में रोजगार के बेहतर अवसर विकसित करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें: उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस: आरोपी योगेश प्रसाद को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

जल्द खोजबीन की मांग

परिजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार से महाराष्ट्र प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर युवक की तलाश तेज करने की मांग की है। परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही कृष्णा सिंह के बारे में कोई जानकारी मिलेगी और वह सुरक्षित घर लौट सकेगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment