मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दवा लेकर घर लौट रही महिला से चेन और बाली की छिनतई, विरोध करने पर धक्का देकर फरार हुए बदमाश

--Advertisment--

  • जमशेदपुर में बाइक सवार अपराधियों का आतंक जारी, घायल महिला अस्पताल में भर्ती

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : शहर में महिलाओं को निशाना बनाकर छिनतई की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला MGM थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा का है, जहां गुरुवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने घर लौट रही एक महिला से गले की चेन और कान की बाली छीन ली। विरोध करने पर अपराधियों ने महिला को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गई।

दवा लेकर घर लौट रही थी महिला

घायल महिला की पहचान रामनगर रोड नंबर-1 निवासी मंजू देवी के रूप में हुई है। महिला ने बताया कि वह दवा लेकर पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और अचानक उनके गले की चेन तथा कान की बाली झपट ली। महिला ने जब बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने धक्का देकर उसे सड़क पर गिरा दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला की मदद की और उसे इलाज के लिए MGM अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। घटना से महिला काफी सहमी हुई है।

यह भी पढ़ें : सरायकेला में NH-33 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद MGM थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

महिलाओं और बुजुर्गों पर बढ़ रहे हमले

जमशेदपुर में बाइक सवार छिनतई गिरोह लगातार पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। एक गिरोह पर कार्रवाई के बाद दूसरे गिरोह के सक्रिय होने से शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाने वाली घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment