मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर : दीवार गिरने से 9 महीने के मासूम की मौत, 8 साल की बहन गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के बारिगोड़ा देवगम टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दीवार गिरने से 9 महीने के मासूम आशीष करूवा की मौत हो गई, जबकि उसकी 8 वर्षीय बहन लक्षिता गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, मासूम आशीष अपनी बहन के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पास में टुन्नु जसवाल के निर्माणाधीन मकान पर सीमेंट उतारने आए एक मालवाहक टेंपो ने बैक करते समय दीवार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दीवार ढह गई और दोनों बच्चे मलबे के नीचे दब गए।

यह भी पढ़ें : झारखंड के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी शिबू सोरेन की गाथा, सरकार ने सिलेबस को दी मंजूरी

अस्पताल ले जाते वक्त मासूम ने तोड़ा दम

परिजन दोनों को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। लक्षिता का पैर टूट गया है और उसका इलाज जारी है।

परिवार और स्थानीय लोगों का आरोप

मृतक के पिता सुखराम करूवा, जो लाफार्ज कंपनी में ठेका मजदूर हैं, ने आरोप लगाया कि गली संकरी होने के बावजूद वहां गिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री डाल दी गई थी। इससे रास्ता और भी बाधित हो गया था। इसी बीच टेंपो चालक ने जबरन वाहन बैक करने की कोशिश की, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

https://samacharpost.live/2025/09/jharkhand-schools-shibu-soren-chapter-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment