मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर गोलीकांड: विक्की सिंह राजपूत पर हमले में 4 आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में हुए विक्की सिंह राजपूत गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं राहुल सिंह सरदार, राखल कुंभकार, विकास महतो, कृष्ण सिंह पुलिस ने सभी आरोपियों का मेडिकल जांच एमजीएम अस्पताल में कराया है। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, विक्की सिंह राजपूत पर फायरिंग की घटना पुराने विवाद का नतीजा है। घटना के दिन विक्की अपनी कार से दूध लेने जा रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उनकी गाड़ी रुकवाई और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़ें: विष्णुगढ़ कांड पर सियासत तेज: अंबा प्रसाद ने राज्यपाल से की CBI जांच की मांग

हमले में घायल

इस हमले में विक्की सिंह राजपूत को दोनों हाथों में गोली लगी। उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले का विस्तृत खुलासा जल्द किया जाएगा। फिलहाल, गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

https://samacharpost.live/2026/04/vishnugarh-case-jharkhand-amba-prasad-governor-cbi-probe-demand-hazaribagh-police/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment