मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद प्रशासन सख्त, जमशेदपुर के 6 थाना क्षेत्रों में धारा 163 लागू

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एंड कैफे के बाहर हुई हिंसक घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या और उनके साथी प्रत्युष सिंह पर हुए जानलेवा हमले के बाद शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। धालभूम के SDM अर्नव मिश्रा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत जमशेदपुर के छह थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह आदेश 1 जुलाई 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें :जमशेदपुर हिमांशु हत्याकांड: CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन, SSP पीयूष पांडेय और SP निधि द्विवेदी हटाए गए

पुलिस के सामने हुई थी हिमांशु सिंह की हत्या

शनिवार शाम बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के दौरान उनके मित्र प्रत्युष सिंह पर भी ताबड़तोड़ हमला किया गया, जिनका इलाज जारी है। घटना पुलिस की मौजूदगी में होने के कारण प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। मामले को लेकर पूरे शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है।

खुफिया रिपोर्ट के बाद लिया गया फैसला

जिला प्रशासन के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों और अन्य स्रोतों से जानकारी मिली थी कि विभिन्न संगठन डबल डाउन बार विवाद को लेकर धरना-प्रदर्शन, रोड जाम, जुलूस और जनसभा की तैयारी कर रहे हैं। प्रशासन को आशंका थी कि इससे शहर की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसी इनपुट के आधार पर एहतियातन कार्रवाई करते हुए साकची, बिष्टुपुर, सोनारी, कदमा, MGM और मानगो थाना क्षेत्रों में धारा 163 लागू की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निषेधाज्ञा लागू रहने के दौरान बिना पूर्व अनुमति किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस, धरना-प्रदर्शन, रोड जाम या सार्वजनिक शांति प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ BNSS और अन्य संबंधित कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से बचने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि शहर में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment