मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, मानगो में वारदात से सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ला में हुई, जहां बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने राजू उर्फ बच्चा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें :श्रावणी मेला 2026: देवघर की सुरक्षा में 8,743 जवान तैनात, 25 जुलाई से संभालेंगे मोर्चा

बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर बाइक पर सवार होकर पहुंचे और राजू उर्फ बच्चा को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की। गोली लगने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस और वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

प्रेम प्रसंग की चर्चा, लेकिन पुलिस ने नहीं की पुष्टि

घटना के बाद स्थानीय स्तर पर हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच टीम सभी संभावित एंगल पर काम कर रही है और हत्या के वास्तविक कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

जमशेदपुर सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment