मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में अवैध चुलाई शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 290 लीटर शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर : जिले में अवैध चुलाई शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार देर शाम चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जुगसलाई और बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में करीब 290 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, जबकि एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग ने इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत पांच अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।

यह भी पढ़ें : JSSC-JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ बोकारो में BJYM का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

वायरलेस मैदान के पास हुई पहली कार्रवाई

उत्पाद निरीक्षक कुमार सत्येंद्र के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले बागबेड़ा थाना क्षेत्र के वायरलेस मैदान के पास कार्रवाई की। विभाग को यहां अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान टीम को कुछ स्थानीय महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन अधिकारियों ने अभियान जारी रखा और मौके से बड़ी मात्रा में चुलाई शराब बरामद की।

कई ठिकानों पर हुई छापेमारी

इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने बागबेड़ा थाना के पीछे गुरुद्वारा मैदान के पास स्थित एक मकान में छापेमारी की, जहां से भी अवैध शराब बरामद हुई। अभियान के अगले चरण में जुगसलाई थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन किनारे स्थित खटिक मोहल्ला और दृष्टि मार्केट के सामने संचालित अवैध शराब बिक्री केंद्रों पर कार्रवाई की गई। यहां से भी भारी मात्रा में चुलाई शराब जब्त की गई।

शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

छापेमारी के दौरान जुगसलाई निवासी गोपाल राय (50 वर्ष) को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। वहीं, पार्वती देवी, श्रवण खटिक और विनोद खटिक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ भी उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वायरलेस मैदान के पास संचालित एक अन्य अवैध शराब अड्डे की भी जांच की जा रही है।

अवैध शराब कारोबारियों पर जारी रहेगा अभियान

उत्पाद विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध चुलाई शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment