मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर जमशेदपुर में हंगामा, दो लोग हिरासत में

--Advertisment--

  • सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के निराला पथ में घरेलू विवाद ने मोड़ा माहौल तनावपूर्ण

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : जमशेदपुर तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ घरेलू झगड़ा देखते ही देखते बस्ती में हंगामे में बदल गया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और धार्मिक संगठन के सदस्य जमा हो गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और स्थिति को नियंत्रित किया गया। यह घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित निराला पथ में बीती देर रात हुई।

महिला ने लगाए गंभीर आरोप

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी साल 2012 में कालूबागान निवासी एक मुस्लिम युवक से हुई थी। उस समय उसने साफ कर दिया था कि वह धर्म परिवर्तन नहीं करेगी और प्रतिबंधित मांस का सेवन भी नहीं करेगी। बाद में उसे पता चला कि पति पहले से दो शादियां कर चुका है। इसके बावजूद उसने संबंध बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन मानसिक प्रताड़ना झेलते हुए करीब एक सप्ताह पहले वह मायके लौट आई।

यह भी पढ़ें : लालू यादव ने गया में किया पिंडदान, पितृपक्ष महापर्व पर श्रद्धा-अनुष्ठान

विवाद बढ़ा, मोहल्ला और धार्मिक संगठन भी शामिल

सोमवार देर रात पति अपनी मां और पहली पत्नी के बेटे के साथ महिला के मायके पहुंचा और जबरन उसे ले जाने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। महिला के समर्थन में मोहल्लेवासी जुट गए और हंगामा शुरू हो गया। इस बीच एक धार्मिक संगठन के सदस्य भी वहां पहुंच गए, जिससे तनाव और बढ़ गया।

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

मामले की जानकारी मिलते ही सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया और स्थिति को काबू में किया। एहतियात के तौर पर इलाके में क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) भी तैनात कर दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस और क्यूआरटी की सतर्कता के चलते इलाके में शांति बनी हुई है।

https://samacharpost.live/2025/09/lalu-prasad-yadav-gaya-pind-daan-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment