मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हूल आज भी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : हूल दिवस के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संताल हूल के महानायक सिद्धू मुर्मू, कान्हू मुर्मू, चांद मुर्मू, भैरव मुर्मू, फूलो मुर्मू और झानो मुर्मू सहित सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हूल जोहार किया। उन्होंने कहा कि हूल की मशाल आज भी अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देती है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि 30 जून 1855 को संताल परगना के भोगनाडीह से हूल क्रांति का शंखनाद हुआ था। यह आंदोलन जल, जंगल, जमीन, भाषा, संस्कृति और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि वीर शहीदों ने अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, लेकिन अन्याय के सामने कभी झुके नहीं।

मोरहाबादी में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

हूल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने रांची के सिदो-कान्हू उद्यान पहुंचकर सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र भी वितरित किए।

शोषण के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है हूल

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हूल दिवस भारतीय इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय है। जब देश में शोषण और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा था, तब आदिवासी समाज के वीरों ने संघर्ष का बिगुल फूंका। उन्होंने कहा कि सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो ने परिणाम की चिंता किए बिना शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ी और समाज को नई दिशा दी।

यह भी पढ़ें: हूल दिवस पर भाजपा नेताओं ने सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि, संघर्ष और बलिदान को किया नमन

क्रांति की चिंगारी कभी नहीं बुझती

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रांति की आग कभी समाप्त नहीं होती। यह पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को न्याय और अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देती रहती है। उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती वीरों और बलिदानियों की भूमि है और यहां के महान योद्धाओं का इतिहास सदैव स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने लोगों से शहीदों के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में न्याय, समानता तथा सम्मान की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment