मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट वाले 100 से ज्यादा वाहन जब्त

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : हजारीबाग की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था पर रोक लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने शुक्रवार को सख्त अभियान चलाया। इस दौरान बिना रजिस्ट्रेशन और बिना नंबर प्लेट के चल रहे 100 से ज्यादा ऑटो और ई-रिक्शा जब्त किए गए।

अभियान की अगुवाई ट्रैफिक प्रभारी ने की

कार्रवाई का नेतृत्व ट्रैफिक थाना प्रभारी सरवन कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कदम उठाया गया है।
जब्त किए गए वाहनों को कंट्रोल रूम में रखा गया है और चालकों को जरूरी दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया गया है। तय समय पर कागजात नहीं दिखाने पर नियमों के मुताबिक जुर्माना वसूला जाएगा।

ब्लैक फिल्म और ड्रेस कोड पर भी सख्ती

सिर्फ बिना नंबर वाले वाहन ही नहीं, बल्कि तय सीमा से ज्यादा काली फिल्म लगी गाड़ियों पर भी कार्रवाई हुई।
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन मालिकों को साफ चेतावनी दी है कि ब्लैक फिल्म लगाना कानून के खिलाफ है।
साथ ही, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को ड्रेस कोड में रहना अनिवार्य कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : पारसनाथ की सबसे ऊंची चोटी पर बने दिशोम गुरु की प्रतिमा’, विधानसभा में जयराम महतो ने की मांग

नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

ट्रैफिक प्रभारी ने कहा कि कई बार ई-रिक्शा चालक ज्यादा सवारियां लेने के लिए एक जगह इकट्ठा हो जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति पैदा होती है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे से बिना वैध दस्तावेज और रजिस्ट्रेशन वाले वाहन सड़कों पर पाए गए, तो तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2025/08/jharkhand-assembly-monsoon-session-shibu-soren-tribute-bharat-ratna-demand/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment