मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग में ‘यूनिटी मार्च’: युवाओं ने तिरंगा लहराकर दिया देशएकता का संदेश

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की पहल “मेरा युवा भारत” के तहत मंगलवार को ‘विकसित भारत पदयात्रा एवं सरदार @150 यूनिटी मार्च 2025’ का आयोजन हजारीबाग में किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत विनोबा भावे विद्यालय के विवेकानंद सभागार में हुई, जहाँ छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ‘अनेकता में एकता’ का संदेश दिया। मंच से सभी प्रतिभागियों ने ‘देश सर्वोपरि’ का संकल्प भी लिया।

यह भी पढ़ें: सुकमा-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर मुठभेड़: कुख्यात नक्सली हिड़मा समेत 6 नक्सली ढेर

हाथों में तिरंगा लिए आगे बढ़ा यूनिटी मार्च

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद यूनिटी मार्च विश्वविद्यालय परिसर से शुरू हुआ। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। मार्च के दौरान युवाओं ने तिरंगा लहराया और भारत–श्रेष्ठ भारत , एकता में शक्ति, सरदार पटेल अमर रहें जैसे नारे लगाकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।

नेताओं ने युवाओं को दिया प्रेरणा संदेश

मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि आज का भारत सरदार पटेल की दूरदृष्टि और नेतृत्व की देन है, और युवाओं को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लेना चाहिए। वहीं विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि युवा ही भारत का भविष्य हैं, और यदि वे सरदार पटेल की निष्ठा व देशभक्ति से प्रेरणा लें, तो विकसित भारत का लक्ष्य आसानी से पूरा किया जा सकता है।

https://samacharpost.live/2025/11/sukma-andhra-pradesh-encounter-hidma-6-naxals-killed/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment