मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पत्नी ने पति पर कुत्ते से करवाया हमला, मामूली बात को लेकर शुरू हुआ था झगड़ा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग: हजारीबाग जिले के त्रिवेणी सैनिक कोल माइंस में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत रोहित जैन ने अपनी पत्नी रूपा अग्रवाल पर पालतू कुत्ते के जरिए हमला करवाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला पुलिस के लिए भी उलझन भरा बन गया है, क्योंकि यह विवाद कथित रूप से एक मामूली सलाह से शुरू होकर हिंसा में बदल गया। जानकारी के अनुसार, रोहित और रूपा का विवाह 24 जनवरी 2025 को हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच लगातार मतभेद और तनाव की स्थिति बनी हुई थी। रोहित अपनी पत्नी के मायके 8 नवंबर को कुछ रिश्तेदारों से मिलने पहुंचे थे और रात वहीं रुके। अगली सुबह नाश्ते के दौरान रोहित ने पत्नी को सुझाव दिया कि वे सोने के जेवर की जगह आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहन लें। इसी बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।

यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट ने रिम्स से मांगी बायो मेडिकल वेस्ट टेंडर पर स्टेटस रिपोर्ट

जर्मन शेफर्ड से करवाया हमला, रोहित का दावा

रोहित ने आरोप लगाया कि बहस के दौरान रूपा ने अपने पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते को उस पर हमला करने के लिए उकसाया।
कथित रूप से कुत्ते ने उन पर झपटकर गंभीर चोटें पहुंचाईं। परिवार के अन्य सदस्यों ने काफी मशक्कत के बाद रोहित को कुत्ते से छुड़ाया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, रोहित के शरीर पर कई गहरे जख्म हैं और उनका स्वास्थ्य अभी भी चिंताजनक है।

पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने बताया कि, रोहित के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत एकत्र किए हैं। दोनों पक्षों से पूछताछ चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

https://samacharpost.live/2025/11/jharkhand-high-court-bio-medical-waste-management-hearing-rims-tender/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment