मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग में सरकारी जमीन और जल स्रोतों पर अतिक्रमण की खैर नहीं, प्रशासन ने जारी किया शिकायत नंबर और ई-मेल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,हजारीबाग : हजारीबाग जिले में सरकारी जमीन और जल स्रोतों पर अवैध कब्जे के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि जिले में कहीं भी सरकारी या सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना सीधे प्रशासन को दें। जिला राजस्व शाखा की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सरकारी तालाब, गैर मजरूआ खास भूमि, जंगल, झाड़ी, नदी और नाले जैसी सार्वजनिक संपत्तियों पर अतिक्रमण की शिकायत अब प्रशासन के पास सीधे दर्ज कराई जा सकती है।

यह भी पढ़ें : नामकुम में मजदूरों को कंटेनर ने रौंदा, 2 की मौत; 3 गंभीर

अतिक्रमण की फोटो और सबूत के साथ करें शिकायत

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें सरकारी जमीन या जल स्रोत पर अवैध कब्जे की जानकारी मिलती है, तो वे फोटोग्राफ और उपलब्ध साक्ष्य के साथ शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलने के बाद संबंधित मामले की जांच की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होने पर नियम के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने जारी किया ई-मेल और शिकायत नंबर

अतिक्रमण की सूचना देने के लिए जिला प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए संपर्क माध्यम भी जारी किए हैं। शिकायत के लिए ई-मेल bhumiatikarmanhzb@gmail.com, जिला नियंत्रण कक्ष 8002529348 प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि शिकायत करते समय स्थान की स्पष्ट जानकारी, फोटो और अन्य उपलब्ध साक्ष्य जरूर उपलब्ध कराएं, ताकि मामले की जांच में आसानी हो।

सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा में सहयोग की अपील

जिला प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन और जल स्रोत केवल सरकारी संपत्ति नहीं, बल्कि सार्वजनिक हित से जुड़े महत्वपूर्ण संसाधन हैं। तालाब, नदी, नाले और अन्य जल स्रोतों पर अतिक्रमण से जल निकासी और पर्यावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे सार्वजनिक संपत्तियों पर होने वाले अतिक्रमण की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाएं और सरकारी जमीन एवं जल स्रोतों की सुरक्षा में सहयोग करें।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment