गुमला से नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी रांची से गिरफ्तार, 6 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Rupa Kumari | May 21, 2026 | 10:40 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, गुमला : गुमला जिले के कुरकुरा थाना क्षेत्र से नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही छात्रा को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पीड़िता की मां ने कुरकुरा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को बसिया थाना क्षेत्र के कुरूम गांव निवासी मोनी महली बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: रांची में मजबूत होगी बिजली व्यवस्था, नामकुम-कांके-हटिया ग्रिड होंगे अपग्रेड

तकनीकी जांच और छापेमारी से मिला सुराग

थाना प्रभारी संजय मुंडा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टेक्निकल सेल और गुप्तचर विभाग की मदद से आरोपी की तलाश तेज कर दी। मोबाइल लोकेशन और लगातार छापेमारी के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिला। पुलिस ने कार्रवाई करते हु एनगड़ी इलाके में छापेमारी कर आरोपी मोनी महली को गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान नाबालिग छात्रा को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

छात्रा को परिजनों को सौंपा गया

पुलिस छात्रा को सुरक्षित थाना लेकर आई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नाबालिग से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें