मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जुगसलाई में छात्र पर फायरिंग का आरोप, स्कूटी में टक्कर के बाद बढ़ा विवाद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के ग्वाला पट्टी इलाके में बुधवार देर रात एक छात्र ने बाइक सवार युवकों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। छात्र के अनुसार, बाटा चौक के पास उसकी स्कूटी में बाइक से टक्कर के बाद विवाद शुरू हुआ। बाइक सवार वहां से निकल गया, जिसके बाद छात्र ने उसका पीछा किया। आरोप है कि कुछ दूरी पर बाइक सवार ने उस पर गोली चला दी। हालांकि, छात्र इस घटना में बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस छात्र को पूछताछ के लिए थाने ले गई है।

लाइब्रेरी से लौट रहा था छात्र

छात्र की पहचान शुभम ठाकुर के रूप में हुई है। शुभम के मुताबिक, वह ग्वाला पट्टी स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ाई करता है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। बुधवार रात पढ़ाई खत्म करने के बाद वह स्कूटी से घर लौट रहा था। रास्ते में उसे एक परिचित युवक मिल गया। दोनों सड़क किनारे रुककर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बाइक सवार का पीछा किया

शुभम का आरोप है कि टक्कर के बाद बाइक सवार युवकों ने रुकने के बजाय वहां से निकलने की कोशिश की। इसके बाद उसने उन्हें रोकने के लिए कुछ दूरी तक बाइक का पीछा किया। छात्र के अनुसार, इसी दौरान बाइक सवार ने कथित तौर पर उस पर गोली चला दी। गोली निशाने से चूक गई और शुभम को कोई चोट नहीं लगी। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : झारखंड में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, नदियां उफान पर; कई डैम के फाटक खोले गए

पुलिस को घटनास्थल से नहीं मिला खोखा

फायरिंग के आरोप के बावजूद पुलिस ने फिलहाल घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को गोली का कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है। पुलिस छात्र के बयान के साथ घटनास्थल और आसपास की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और क्या वास्तव में फायरिंग हुई थी। पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment