मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में ऑटो चालक से मारपीट और हवाई फायरिंग का आरोप, पुलिस को नहीं मिला खोखा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास मंगलवार रात ऑटो चालक से मारपीट और हवाई फायरिंग किए जाने के आरोप से हड़कंप मच गया। ऑटो चालक संजय प्रसाद उर्फ गबरू ने निहाल तिवारी पर रास्ता रोककर मारपीट करने और पिस्तौल से हवा में गोली चलाने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में अब तक फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।

त्रिमूर्ति चौक के पास विवाद का आरोप

संजय प्रसाद के मुताबिक, वह स्टेशन से यात्रियों को लेकर कीताडीह गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान त्रिमूर्ति चौक के पास निहाल तिवारी ने उसे रोक लिया। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। संजय का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर निहाल तिवारी ने उसके साथ मारपीट की और फिर पिस्तौल निकालकर हवा में गोली चला दी।

शिकायत लेकर सीधे थाना पहुंचा ऑटो चालक

संजय ने बताया कि घटना के बाद वह सीधे परसुडीह थाना पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अविनाश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके की जांच के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन घटनास्थल से गोली का कोई खोखा बरामद नहीं हुआ। वहीं, पूछताछ में किसी प्रत्यक्षदर्शी ने भी फायरिंग की पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें : चेकडैम में नहाने गया युवक तेज बहाव में बहा, NDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

पुलिस को नहीं मिले फायरिंग के ठोस साक्ष्य

थाना प्रभारी के अनुसार, घटनास्थल से फायरिंग से संबंधित फिलहाल कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और घटना की वास्तविकता का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment