मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, नदियां उफान पर; कई डैम के फाटक खोले गए

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जबकि कई सड़कों पर पानी जमा हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के प्रभाव से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश जारी है। जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन को कई प्रमुख बांधों के फाटक खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ना पड़ा है। जलस्तर बढ़ने के बाद मंगलवार को चांडिल डैम के सभी 13 फाटक खोल दिए गए। वहीं तेनुघाट डैम के 8 रेडियल और एक अंडर स्लूज गेट से पानी छोड़ा जा रहा है। रांची में कांके और गेतलसूद डैम का भी एक-एक फाटक खोला गया है। जानकारी के अनुसार, गेतलसूद डैम से करीब तीन इंच और कांके डैम से लगभग पांच इंच पानी छोड़ा जा रहा है।

खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर

जमशेदपुर में खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान डुमरिया में 217 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो राज्य में सबसे अधिक बताई गई है। लगातार बारिश के चलते रजरप्पा की भैरवी नदी भी उफान पर है। नदी में पानी बढ़ने से मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर के आसपास की कई दुकानें जलमग्न हो गई हैं। पानी मंदिर के वीआईपी गेट तक पहुंच गया है। इससे मंदिर परिसर के आसपास कारोबार करने वाले दुकानदारों के सामने भी परेशानी बढ़ गई है।

गढ़वा में सोन, कोयल और कनहर का जलस्तर बढ़ा

गढ़वा जिले में सोन, कोयल और कनहर नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी विद्यालयों को 2 और 3 सितंबर को बंद रखने का निर्णय लिया है। मौसम केंद्र, रांची के अनुसार पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : जामताड़ा में बारिश का कहर, दीवार गिरने से 8 माह की गर्भवती महिला की मौत; पति गंभीर

लगातार बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र से मिल रही नमी

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अल नीनो के प्रभाव के बावजूद बंगाल की खाड़ी में लगातार बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र झारखंड की ओर नमी ला रहे हैं। इसी वजह से राज्य में अच्छी बारिश हो रही है और कई इलाकों में नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने निचले इलाकों और जलस्रोतों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment