मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

8 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला पंचायत सचिव गिरफ्तार, एसीबी ने विशुनपुर ब्लॉक में की कार्रवाई

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गुमला : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) रांची की टीम ने गुरुवार को गुमला जिले के विशुनपुर प्रखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को 8 हजार रुपये घूस लेते एसीबी की टीम ने धर दबोचा।

कुएं की मरम्मत के भुगतान के लिए मांगी थी रिश्वत

मिली जानकारी के अनुसार, गुमला जिले के विशुनपुर थाना क्षेत्र के चट्टी सेरका पंचायत निवासी परमेश्वर सिंह ने एसीबी रांची में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि ग्राम सभा द्वारा उनकी जमीन पर कुएं की मरम्मत के लिए उन्हें चयनित किया गया था। काम पूरा होने के बाद जब शेष राशि के भुगतान की प्रक्रिया शुरू हुई, तो पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो ने बिल पास कराने और बाकी भुगतान जारी करने के बदले 8 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

यह भी पढ़ें: लातेहार सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप

शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल

परमेश्वर सिंह रिश्वत देकर अपना काम नहीं कराना चाहते थे। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) रांची से की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता को मांगी गई राशि देकर पंचायत सचिव के पास भेजा गया।

पैसे लेते ही दबोची गई आरोपी

गुरुवार को जैसे ही पंचायत सचिव ने परमेश्वर सिंह से 8 हजार रुपये अपने हाथों में लिए, पहले से घात लगाए बैठी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, साल 2026 में रांची एसीबी का यह छठा ट्रैप केस है। फिलहाल गिरफ्तार महिला पंचायत सचिव के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/03/latehar-civil-court-bomb-threat-email-police-investigation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment