लातेहार सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची, बोकारो और जमशेदपुर के बाद अब लातेहार के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। गुरुवार को न्यायालय के आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरा संदेश आने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

कोर्ट परिसर में शुरू हुई सघन जांच

धमकी की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों को सतर्क कर दिया गया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। साथ ही डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता को भी मौके पर बुलाया गया है। उनकी मदद से कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें: झारखंड भाजपा में संगठनात्मक बदलाव, तीन जिलों को मिले नए जिला अध्यक्ष

सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों की जांच भी तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

साइबर सेल भी जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार, धमकी भरा ईमेल किसने भेजा, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल की टीम भी मामले की जांच में जुट गई है और ईमेल के स्रोत का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।

Share this news

संबंधित खबरें