मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गुमला : 100 से अधिक लोगों को बांटे गए मुफ्त हेलमेट, DC-SP ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गुमला : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुमला में हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुरेश प्रसाद ऑर्गनाइजेशन फॉर एजुकेशन, हेल्थ एंड चैरिटी (SPEHC) की पहल पर 100 से अधिक लोगों को निःशुल्क हेलमेट दिए गए। यूनाइटेड एशिया के निदेशक और संस्था के ट्रस्टी रोहित प्रसाद की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त दिलेश्वर महतो, पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा, अनुमंडल पदाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों से हर यात्रा में हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

नशे में वाहन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई

डीसी और एसपी ने शराब पीकर वाहन चलाने को गंभीर लापरवाही बताते हुए लोगों को इससे बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नशे में वाहन चलाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इसका नुकसान वाहन चालक के साथ-साथ उसके परिवार को भी उठाना पड़ सकता है। अधिकारियों के अनुसार, सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में लिए गए निर्णयों के अनुरूप ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माने के साथ कारावास का प्रावधान भी हो सकता है।

हेलमेट पहनना सुरक्षा के लिए जरूरी

अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना के दौरान हेलमेट सिर में गंभीर चोट लगने के जोखिम को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा, यह धूल और ठंड से भी बचाव करता है। इसलिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने को बोझ नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा की जरूरत समझना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे हेलमेट मिलने का इंतजार करने के बजाय अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं भी हेलमेट खरीदें और उसका नियमित इस्तेमाल करें। त्योहारों के दौरान सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।

गांवों में भी चलेगा हेलमेट वितरण अभियान

SPEHC ने इस पहल को आगे बढ़ाने की योजना बनाई है। संस्था के ट्रस्टी रोहित प्रसाद ने आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में गुमला जिले के विभिन्न गांवों को चिह्नित कर वहां भी हेलमेट वितरण अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम के जरिए लोगों को संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन, हेलमेट का नियमित इस्तेमाल और जिम्मेदारी से वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के महत्वपूर्ण उपाय हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment