मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गोड्डा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो टैंकरों से 12,000 लीटर नकली पेट्रोल जब्त

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गोड्डा: मुफस्सिल थाना पुलिस ने बीती रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो टैंकरों से लगभग 12,000 लीटर नकली पेट्रोल बरामद किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध ज्वलनशील पदार्थ बंका से सरकंडा होते हुए बिहार भेजा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सिंहवाहिनी पुल के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। करीब 1:10 बजे एक सफेद मैजिक टैंकर और उसके पीछे एक ट्रक टैंकर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर चालक वाहनों को मोड़ने की कोशिश करने लगे, लेकिन सशस्त्र जवानों ने तुरंत दोनों टैंकरों को जब्त कर लिया। दोनों चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जांच में टैंकरों में पेट्रोल जैसी गंध वाला नकली ज्वलनशील पदार्थ भरा हुआ मिला। काफी देर इंतजार के बाद भी कोई व्यक्ति कागजात लेकर मौके पर नहीं पहुंचा।

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और वाहन मालिक, चालक व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। उन पर अवैध ज्वलनशील पदार्थ की खरीद-बिक्री, नकली पेट्रोल उत्पादन, आपराधिक षड्यंत्र, जालसाजी और राजस्व चोरी के आरोप लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी के दामों में गिरावट, लेकिन सालभर में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज सोना 43,938 और चांदी 62,258 रुपए महंगी हुई

https://samacharpost.live/2025/11/gold-silver-prices-drop-after-diwali-november-2025-update/

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment