मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गोड्डा बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; हथियार, नकदी और सोना बरामद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गोड्डा : गोड्डा शहर में बीते 8 जुलाई को हुए चर्चित बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोड्डा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) की कार्रवाई में मामले का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया गया है। गौरतलब है कि 8 जुलाई को तीन हथियारबंद अपराधियों ने बंगाल ज्वेलर्स में घुसकर दुकान संचालक वासुदेव रॉय को हथियार के बल पर लूट लिया था। घटना के बाद भागते समय अपराधियों ने फायरिंग भी की थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना के बाद गोड्डा नगर थाना में 9 जुलाई को कांड संख्या 125/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष रणनीति बनाई।

एसआईटी का किया गया गठन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच की। जांच के दौरान आसपास के जिलों में पूर्व में हुई लूट की घटनाओं से जुड़े अपराधियों और उनके सहयोगियों की गतिविधियों की भी पड़ताल की गई। लगातार छापेमारी और सूचना संकलन के बाद पुलिस ने इस कांड में शामिल दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

देवघर के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय अजीत यादव और 38 वर्षीय राजेश यादव के रूप में हुई है। दोनों आरोपी देवघर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार अजीत यादव के खिलाफ पहले से ही सारवां, मोहनपुर और जामताड़ा थाना क्षेत्रों में विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

निशानदेही पर बरामद हुए हथियार और सोना

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल, एक देशी पिस्टल, मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा 41,500 रुपये नकद तथा लूटे गए सोने के आभूषणों को गलाकर तैयार किए गए लगभग 39.93 ग्राम सोने के टुकड़े भी जब्त किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा के स्कूल में पेड़ कटाई को लेकर विवाद, मुखिया ने डीसी और वन विभाग से की शिकायत

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पूरे गिरोह के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और लूटकांड में शामिल सभी लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment