मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गोड्डा की विवाहिता की पश्चिम बंगाल में संदिग्ध मौत, पति समेत 4 पर हत्या का आरोप

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गोड्डा : गोड्डा के महागामा की रहने वाली विवाहिता स्वीटी कुमारी की पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्द्धमान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष की ओर से घटना को छत से गिरने से जोड़कर बताया गया, जबकि मृतका के मायके वालों ने इसे हादसा मानने से इनकार किया है। परिवार ने स्वीटी की मौत को लेकर पति समेत ससुराल के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के मायके वालों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मायके वालों को फोन कर बताई गई छत से गिरने की बात

मृतका के जीजा के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 8:40 बजे फोन कर बताया गया कि स्वीटी ने छत से छलांग लगा दी है। उनका कहना है कि वे घटनास्थल के आसपास ही रहते हैं, इसके बावजूद ससुराल वालों ने उन्हें तत्काल घटना की जानकारी नहीं दी। जीजा ने घटना की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर स्वीटी छत से गिरी थी तो उसके शरीर पर चोट और खून के निशान होने चाहिए थे। उन्होंने बताया कि घटना से एक रात पहले तक उनकी पत्नी की स्वीटी से बातचीत हुई थी।

पिता ने प्रताड़ना और मारपीट के लगाए आरोप

स्वीटी के पिता चितरंजन प्रसाद जायसवाल ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की शादी वर्ष 2024 में पूर्व बर्द्धमान के कांटापुकुर, दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले कन्हैया भगत से हुई थी। दंपति का करीब सात महीने का बच्चा भी है। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही स्वीटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था और उसे मायके जाने की अनुमति नहीं दी जाती थी। उन्होंने दावा किया कि ससुराल में तीन मंजिला मकान होने के बावजूद उनकी बेटी को झोपड़ी में रखा जाता था। उन्होंने स्वीटी के हाथ पर दागने के निशान होने और उसके साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया। पिता के मुताबिक, उन्हें फोन पर स्वीटी के छत से छलांग लगाने की जानकारी दी गई, लेकिन वे घटनास्थल पहुंच पाते, उससे पहले ही बेटी की मौत की सूचना मिल गई।

पति समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप

मृतका के पिता ने स्वीटी की मौत के लिए उसके पति कन्हैया भगत, बड़े भाई संतोष भगत, मां सुशीला भगत और भाभी पूजा भगत को जिम्मेदार ठहराया है। मायके पक्ष का आरोप है कि स्वीटी को शादी के बाद से प्रताड़ित किया जाता था और उसे परिवार से दूर रखने की कोशिश की जाती थी। पिता ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद स्वीटी को छत से धक्का दिया गया। हालांकि, हत्या के इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। स्वीटी की मौत की वास्तविक वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

निष्पक्ष जांच की मांग

स्वीटी का मायका महागामा, गोड्डा में है, जबकि उसका ससुराल पूर्व बर्द्धमान के कांटापुकुर में बताया गया है। मायके वालों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment