मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना में डॉक्टर के अपॉइंटमेंट के नाम पर साइबर ठगी, APK डाउनलोड कराते ही खाते से उड़ाए ₹1.23 लाख

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना : बिहार की राजधानी पटना में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। फुलवारी शरीफ के 64 वर्षीय महेंद्र प्रसाद से डॉक्टर का अपॉइंटमेंट दिलाने के नाम पर APK फाइल डाउनलोड कराई गई और उनके खाते से 1.23 लाख रुपये निकाल लिए गए। वहीं, दो अन्य मामलों में इंश्योरेंस रिन्यूअल और बैंक प्रतिनिधि बनकर कुल 7.93 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। तीनों मामलों में शिकायत के आधार पर साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है।

डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर खोजा नंबर

फुलवारी शरीफ निवासी महेंद्र प्रसाद ने डॉक्टर निशांत त्रिपाठी से इलाज के लिए अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर उपलब्ध एक मोबाइल नंबर पर संपर्क किया था। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को डॉक्टर से संबंधित बताया और अपॉइंटमेंट के लिए पांच रुपये फीस जमा करने को कहा। इसके बाद आरोपी ने उनके व्हाट्सऐप पर एक APK फाइल भेजी। महेंद्र प्रसाद ने फाइल डाउनलोड कर ली और Google Pay के जरिए पांच रुपये का भुगतान कर दिया। शिकायत के मुताबिक, इसके बाद उनके बैंक खाते से सात अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 1.23 लाख रुपये निकाल लिए गए। महेंद्र प्रसाद के बयान पर साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

इंश्योरेंस रिन्यूअल के नाम पर 2.29 लाख की ठगी

दूसरे मामले में हाथीदह निवासी धीरज कुमार को साइबर अपराधियों ने इंश्योरेंस कंपनी का प्रतिनिधि बनकर निशाना बनाया। उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले ने खुद को एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस से जुड़ा प्रतिनिधि बताया। इसके बाद आरोपी ने पॉलिसी से संबंधित दस्तावेज और अन्य जानकारी व्हाट्सऐप पर भेजी। इससे धीरज कुमार को फोन करने वाले पर भरोसा हो गया। आरोप है कि इसके बाद साइबर अपराधियों के बताए खाते में उन्होंने 2.29 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी का पता चलने पर उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

बैंक अधिकारी बनकर महिला से 5.64 लाख की ठगी

अनिसाबाद इलाके की रहने वाली एक महिला भी साइबर ठगी का शिकार हो गईं। महिला को अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को केनरा बैंक मुख्यालय का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उनके खाते से करीब छह लाख रुपये की निकासी हुई है। इसके बाद परिजनों ने बैंक खाते की जांच कराई। जांच में चार अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए खाते से कुल 5.64 लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी सामने आई। इस मामले में महिला के बेटे के बयान पर साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है।

APK फाइल डाउनलोड करने से बचें

साइबर ठगी से बचने के लिए किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड नहीं करनी चाहिए। बैंक, इंश्योरेंस कंपनी या किसी सरकारी संस्था का प्रतिनिधि बनकर फोन करने वाला व्यक्ति अगर OTP, UPI PIN, पासवर्ड या बैंक से जुड़ी संवेदनशील जानकारी मांगता है तो उसे साझा न करें। किसी भी लिंक पर क्लिक करने या भुगतान करने से पहले संबंधित बैंक, कंपनी या संस्था के आधिकारिक नंबर से जानकारी की पुष्टि करें। अगर साइबर ठगी हो जाए तो तुरंत बैंक को सूचना देने के साथ साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment