मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

Bihar Flood: सारण में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक हेलीकॉप्टर से पहुंचाई गई राहत सामग्री

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार के सारण जिले में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए प्रशासन ने हवाई मदद का सहारा लिया है। पानापुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में हेलीकॉप्टर से ड्राई राशन का एयर ड्रॉप किया गया। सड़क मार्ग से पहुंचना मुश्किल होने वाले क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर के जरिए जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है। गंडक नदी के बढ़े जलस्तर और तटबंध में कटाव के कारण पानापुर समेत जिले के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों तक भोजन और जरूरी राहत सामग्री पहुंचाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

पटना से हेलीकॉप्टर ने भरी उड़ान

1 अक्टूबर को पटना के स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर ने पानापुर के प्रभावित इलाकों के लिए उड़ान भरी। जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त राहत पैकेट की मांग किए जाने के बाद गोरखपुर से भी हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई। एयर ड्रॉप के जरिए प्रभावित परिवारों तक ड्राई राशन और रोजमर्रा की जरूरी सामग्री पहुंचाई गई। राहत पैकेट में चूड़ा, चना, सत्तू, चीनी, ओआरएस, माचिस और मोमबत्ती जैसी सामग्री शामिल है।

गंडक का जलस्तर बढ़ने से बिगड़े हालात

गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद सारण के पानापुर समेत कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हुई है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, रेवाघाट में गंडक का जलस्तर अपने पिछले उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर दर्ज किया गया था। पानापुर में तटबंध में टूटने और कटाव के कारण भी कई गांव प्रभावित हुए हैं। ऐसे इलाकों में सड़क मार्ग से राहत पहुंचाने में परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए प्रशासन ने हवाई माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था की है।

प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जा रही राहत

प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों तक भोजन, ड्राई राशन और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने की कोशिश जारी है। राहत एवं बचाव टीमों को प्रभावित इलाकों में तैनात किया गया है। हेलीकॉप्टर से एयर ड्रॉप के जरिए उन क्षेत्रों तक भी राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जहां बाढ़ के पानी के कारण सामान्य आवागमन बाधित है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment