मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

DGP की क्राइम मीटिंग के कुछ घंटे बाद जमशेदपुर में फायरिंग, युवक को लगी 2 गोलियां

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : शहर में अपराध पर लगाम लगाने को लेकर गुरुवार सुबह डीजीपी तदाशा मिश्रा ने वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की। बैठक में हाल की आपराधिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके कुछ ही घंटे बाद देर रात सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ओल्ड बाराद्वारी स्थित फुलबस्ती में फायरिंग की घटना सामने आई। पुलिस के मुताबिक, स्कूटी सवार दो युवकों ने घर के बाहर खड़े मो. राजा पर चार से पांच राउंड फायरिंग की। इस दौरान राजा की बांह में दो गोलियां लगीं। घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

घर के बाहर खड़े युवक पर की फायरिंग

घटना गुरुवार रात करीब 11:15 बजे की बताई जा रही है। फायरिंग की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। बताया गया कि फायरिंग के बाद दोनों आरोपी सफेद रंग की स्कूटी से एमजीएम अस्पताल मोड़ की तरफ फरार हो गए। सूचना मिलने पर सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं।

शाम को हुआ था विवाद

राजा ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच बाराद्वारी देवनगर आश्रम के पास उसका इस्मायलु और काशीडीह निवासी कोदू से विवाद हुआ था। राजा के अनुसार, विवाद बढ़ने पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई और उसके साथ मारपीट भी हुई। इसके बाद राजा ने अपने दोस्तों को फोन कर मदद मांगी और वहां से निकलकर घर पहुंच गया। आरोप है कि रात करीब 11:15 बजे वह घर के बाहर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान सफेद स्कूटी से इस्मायलु और कोदू वहां पहुंचे और उस पर फायरिंग कर दी। राजा के मुताबिक, दोनों ने लगातार चार से पांच गोलियां चलाईं। इनमें से दो गोलियां उसकी बांह में लगीं। गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

आरोपियों की तलाश में छापेमारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में सामने आ रहे इस्मायलु का पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ रंगदारी, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज होने की बात कही जा रही है। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। शुरुआती जांच में शाम के विवाद को फायरिंग की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को सक्रिय किया गया है। काशीडीह के अलावा मानगो और आजादनगर इलाके में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस फायरिंग में इस्तेमाल स्कूटी और हथियार का भी पता लगाने में जुटी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment