मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गढ़वा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन; SIR को लेकर लगाए आरोप

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा : झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस का विरोध तेज हो गया है। गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतिवाद मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाते हुए जिला समाहरणालय के समक्ष दोनों का संयुक्त पुतला दहन किया।

सर्किट हाउस से समाहरणालय तक निकला मार्च

कांग्रेस कार्यकर्ता सर्किट हाउस से जुलूस की शक्ल में जिला समाहरणालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए SIR प्रक्रिया को लेकर विरोध दर्ज कराया। समाहरणालय पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त की तस्वीर वाले संयुक्त पुतले का दहन किया गया।

कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल

गढ़वा जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव सुरजीत नगवाला ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया के जरिए कथित तौर पर मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसी मुद्दे को लेकर राज्य और देशभर में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन चला रही है।

राहुल गांधी के अभियान का किया जिक्र

सुरजीत नगवाला ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को सदन में उठा रहे हैं, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रांची में कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

RMZ Infrastructure के चेयरमैन दीपक छाबड़िया ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, निवेश और तकनीक पर चर्चा

जामताड़ा में SIR को लेकर धरना, इरफान अंसारी ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप; पारदर्शिता की मांग

SIR विवाद पर BJP का कांग्रेस पर पलटवार, प्रतुल शाहदेव बोले- आयोग पर दबाव बनाने की कोशिश

JMM बैठक में पहली बार पहुंचीं सुदिव्य सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा, बोलीं- कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आगे बढ़ाएंगे संगठन

SIR को लेकर अंबा प्रसाद ने उठाए सवाल, कहा- असली वोटर्स के नाम कटना चुनावी निष्पक्षता पर चिंता

Leave a Comment