मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JMM बैठक में पहली बार पहुंचीं सुदिव्य सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा, बोलीं- कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आगे बढ़ाएंगे संगठन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की संगठनात्मक बैठक में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा पहली बार शामिल हुईं। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए दिवंगत नेता सुदिव्य सोनू के योगदान को याद किया।

संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन

बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा, JMM जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को और सक्रिय बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए।

हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच रहूंगी- श्वेता शर्मा

बैठक को संबोधित करते हुए श्वेता शर्मा ने कहा कि दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू की कमी को कार्यकर्ताओं और आम जनता के सहयोग से पूरा करने का प्रयास करेंगी। “उनकी जो जगह खाली हुई है, उसे आप सभी के सहयोग से भरने का प्रयास करूंगी। जैसे वे कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच रहते थे, वैसे ही मैं भी हमेशा संगठन के साथ रहूंगी।” उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और संगठन को आगे बढ़ाने में वे सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

कार्यकर्ताओं ने दिया सहयोग का भरोसा

बैठक के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्वेता शर्मा को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। JMM नेताओं ने कहा कि संगठनात्मक एकजुटता के साथ पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment