मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पूर्व रेलवे की बड़ी घोषणा: परीक्षा स्पेशल ट्रेन, श्रावणी मेला के लिए विशेष सेवाएं और ट्रेनों में बढ़ेंगे AC कोच

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : यात्रियों की बढ़ती संख्या, प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा और श्रावणी मेला के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। रेलवे ने दुमका-रांची के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने, श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाने तथा कई ट्रेनों में अतिरिक्त एसी कोच जोड़ने की घोषणा की है। JFWC परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और अन्य यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दुमका और रांची के बीच एक जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08619 रांची-दुमका अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 19 जुलाई 2026 को रात 8:20 बजे रांची से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे दुमका पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 08620 दुमका-रांची अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 20 जुलाई 2026 को सुबह 7:45 बजे दुमका से प्रस्थान कर शाम 5:45 बजे रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में जामा, बासुकीनाथ, देवघर, जसीडीह, मधुपुर, विद्यासागर, जामताड़ा, चित्तरंजन, बराकर और कुमारडुबी स्टेशनों पर ठहरेगी। इससे संताल परगना सहित आसपास के क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।

श्रावणी मेला के लिए झांसी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी

श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने 04185/04186 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन की सेवाओं का विस्तार करने का फैसला किया है। 04185 झांसी-आसनसोल स्पेशल 29 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक चलेगी। 04186 आसनसोल-झांसी स्पेशल 30 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक संचालित होगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन के मार्ग, समय-सारिणी और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

शक्तिपुंज एक्सप्रेस में बढ़ेंगे AC 3-टियर कोच

यात्रियों की मांग को देखते हुए 11447/11448 हावड़ा-जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस की कोच संरचना में बदलाव किया गया है। रेलवे ने दो एसी 3-टियर इकोनॉमी कोचों की जगह दो नियमित एसी 3-टियर कोच लगाने का निर्णय लिया है। इसके बाद ट्रेन में एसी 3-टियर कोचों की संख्या बढ़कर चार हो जाएगी। 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस में 11 सितंबर 2026 से लागू होगी। 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस में 13 सितंबर 2026 से लागू होगी। हालांकि ट्रेन की कुल 22 एलएचबी कोचों की संरचना पहले की तरह ही बनी रहेगी।

हावड़ा-मोकामा और कविगुरु एक्सप्रेस में भी मिलेगा AC इकोनॉमी कोच

पूर्व रेलवे ने 13029/13030 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस और 13027/13028 हावड़ा-अजीमगंज कविगुरु एक्सप्रेस में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए एक सामान्य द्वितीय श्रेणी (GS) कोच के स्थान पर एक एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच जोड़ने का फैसला किया है। हावड़ा से 21 जुलाई 2026 से 20 जनवरी 2027 तक, मोकामा और अजीमगंज से 22 जुलाई 2026 से 21 जनवरी 2027 तक लागू रहेगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेनों की कुल कोच संख्या में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : कोडरमा में CTO पर रोक के बावजूद बोल्डर की अवैध ढुलाई का आरोप, संयुक्त जांच की मांग

यात्रियों से यात्रा से पहले जानकारी लेने की अपील

पूर्व रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे नई व्यवस्थाओं, विशेष ट्रेनों और संशोधित कोच संरचना की जानकारी प्राप्त कर अपनी यात्रा की योजना बनाएं। रेलवे का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य यात्रियों को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment