मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

डीवीसी की यूनिट बंद, रोजाना 4 घंटे पावर कट का अलर्ट

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,कोडरमा :कोडरमा पावर प्लांट की एक यूनिट का वार्षिक मेंटेनेंस शुरू हो गया है। इसको लेकर डीवीसी ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) को पहले ही सूचना दे दी है। मेंटेनेंस के चलते 16 दिसंबर से अगले करीब 35 दिनों तक प्रतिदिन लगभग 4 घंटे लोडशेडिंग की जाएगी।

यह भी पढ़ें :जमशेदपुर में आरओ प्लांट में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

कई जिलों में बिजली संकट

मेंटेनेंस के कारण धनबाद और आसपास के कई जिलों में बिजली संकट गहराया हुआ है। धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा और चतरा जिले इससे प्रभावित हैं। गुरुवार को निरसा डिवीजन में 12 घंटे, झरिया डिवीजन में 6 घंटे और नया बाजार सब डिवीजन में सुबह 7 से 9 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं हीरापुर सब डिवीजन में सुबह से दोपहर तक पावर कट रहा।

8 से 10 घंटे तक बिजली गुल

गोविंदपुर बाजार, रतनपुर, देवली, गोसाईंडीह और खिलकनाली इलाकों में भी सुबह 7 से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। कुल मिलाकर लोगों को कई क्षेत्रों में 8 से 10 घंटे तक बिजली नहीं मिलने की परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान जेबीवीएनएल की ओर से ओवरहेड तारों को हटाकर केबल लगाए जा रहे हैं। साथ ही ट्रांसफॉर्मर और ब्रेकर बदलने का काम भी किया जा रहा है। इन्हीं तकनीकी कार्यों के कारण रोजाना लोडशेडिंग की स्थिति बनी हुई है।

जल्द सामान्य होगी स्थिति

हालांकि अब बिजली आपूर्ति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है। डीवीसी ने पावर ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन से अतिरिक्त बिजली खरीदकर सप्लाई शुरू कर दी है। डीवीसी के जीएम एस.के. सिन्हा ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही बिजली व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।

https://samacharpost.live/2025/12/jamshedpur-ro-plant-fire-ulidih-nh33-loss/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment