Samachar Post रिपोर्टर, रांची :धनबाद जिले में नए अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) के रूप में अरविंद कुमार ओझा ने गुरुवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। समाहरणालय परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान प्रभारी एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने उन्हें कार्यभार सौंपा और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
यह भी पढ़ें :“कितने पेपर लीक के बाद इस्तीफा देंगे शिक्षा मंत्री?” -इमरान प्रतापगढ़ी का केंद्र सरकार पर हमला
कानून-व्यवस्था को मजबूत करना प्राथमिकता
पदभार संभालने के बाद अरविंद कुमार ओझा ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन की टीम के साथ समन्वय स्थापित कर सरकार की योजनाओं और नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

अधिकारियों ने किया स्वागत
इस अवसर पर समाहरणालय के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला, बलियापुर अंचल अधिकारी मुरारी नायक, झरिया अंचल अधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। सभी अधिकारियों ने नवपदस्थापित अपर समाहर्ता का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Reporter | Samachar Post

