मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद में फिर भू-धंसान, 10 घर जमींदोज, 4 घायल-एक की हालत गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :झारखंड के धनबाद जिले में एक बार फिर भू-धंसान की बड़ी घटना सामने आई है। बाघमारा प्रखंड के टंडाबाड़ी बस्ती में गुरुवार रात जमीन धंसने से करीब 10 घर पूरी तरह जमींदोज हो गए। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज असर्फी अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद जमीन तेजी से धंसने लगी। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे, लेकिन कई लोग मलबे में फंस गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें :हजारीबाग में ट्रेलर ने बाइक सवार शिक्षक को कुचला, मौके पर मौत

प्रशासन और बीसीसीएल ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। प्रभावित इलाके को घेरकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

पीड़ितों की आपबीती- ‘सब कुछ खत्म हो गया’

पीड़ित मनोज सिंह ने बताया कि वे रात में खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक जमीन हिलने लगी और तेज आवाज के साथ घर धंसने लगा। वे किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले। वहीं, नरेश भुइयां ने कहा कि इस हादसे में उनका सब कुछ खत्म हो गया और अब उनके पास रहने के लिए कुछ नहीं बचा। ग्रामीणों का कहना है कि टंडाबाड़ी बस्ती में यह भू-धंसान की तीसरी बड़ी घटना है। लोगों ने आरोप लगाया कि वर्षों से हो रहे कोयला खनन के कारण जमीन अंदर से खोखली हो गई है, जिससे बार-बार ऐसे हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोग सुरक्षित पुनर्वास और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

प्रभावित परिवारों को बसाने की तैयारी

अंचलाधिकारी गिरजा नंद किस्कू ने बताया कि करीब 21 प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। साथ ही, इलाके के एक स्कूल को भी दूसरी जगह स्थानांतरित करने की योजना बनाई जा रही है।

लगातार बढ़ता खतरा, समाधान की दरकार

टंडाबाड़ी बस्ती में लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं ने यहां रहने वाले लोगों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। अब सभी की नजर प्रशासन पर टिकी है कि कब तक पीड़ितों को सुरक्षित आवास और स्थायी समाधान मिल पाता है।

https://samacharpost.live/2026/04/hazaribag-barkattha-sakrej-fourlane-accident-teacher-death-trailer-collision/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment