हजारीबाग में ट्रेलर ने बाइक सवार शिक्षक को कुचला, मौके पर मौत

Rupa Kumari | April 24, 2026 | 10:26 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग: जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरेज फोरलेन पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गयपहाड़ी निवासी चंद्रशेखर आजाद के रूप में हुई है, जो चतरा जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सोकी में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, शिक्षक रोज की तरह सुबह बाइक से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर मची अफरातफरी

हादसे के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही बरकट्ठा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: रांची के जगन्नाथ मंदिर में गार्ड की हत्या मामले में जांच तेज, सीसीटीवी में दिखा नकाबपोश संदिग्ध

परिजनों और स्कूल में शोक

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं स्कूल में शिक्षक और छात्र इस हादसे से गहरे सदमे में हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फोरलेन पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त नियंत्रण और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Share this news

संबंधित खबरें