रांची के जगन्नाथ मंदिर में गार्ड की हत्या मामले में जांच तेज, सीसीटीवी में दिखा नकाबपोश संदिग्ध

Rupa Kumari | April 24, 2026 | 10:22 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: शहर के जगन्नाथ मंदिर परिसर में गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस जांच तेज कर दी गई है। घटना के बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से एक बड़ा सुराग मिला है, जिसमें एक नकाबपोश संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ दिखाई दिया है। इसी आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। फुटेज में एक नकाबपोश व्यक्ति संदिग्ध हालत में मंदिर परिसर में घूमते हुए नजर आया है। पुलिस का मानना है कि यही व्यक्ति या उसके साथी इस वारदात में शामिल हो सकते हैं। अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें: RIMS रांची को मिलेगा हाईटेक ओपीडी ब्लॉक, 256 करोड़ का टेंडर जारी

SSP ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के एसएसपी खुद मौके पर पहुंचे और जांच की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने जांच टीम से अब तक की प्रगति की जानकारी ली और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। घटना के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है ताकि किसी भी तरह की दोबारा घटना को रोका जा सके। इस वारदात के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और नकाबपोश आरोपी की पहचान पर टिकी हुई है।

Share this news

संबंधित खबरें