मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता, ड्राइविंग प्रशिक्षण को लेकर CM हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश

--Advertisment--

Samachar Post डिजिटल डेस्क, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य में आधुनिक ड्राइविंग प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत कर सड़क सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन क्षेत्र में कुशल चालकों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए अत्याधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण संस्थानों की स्थापना समय की मांग है। मुख्यमंत्री मंगलवार को परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स लिमिटेड के बीच जमशेदपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR) की स्थापना के लिए हुए समझौता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

आधुनिक तकनीक से मिलेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए प्रशिक्षण केंद्र में सिम्युलेटर जैसी आधुनिक मशीनों के माध्यम से चालकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने इसकी तुलना विमान चालकों को दी जाने वाली सिम्युलेटर ट्रेनिंग से करते हुए कहा कि तकनीक आधारित प्रशिक्षण से सड़क सुरक्षा और ड्राइविंग कौशल दोनों में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल भले ही कुछ समय बाद साकार हुई हो, लेकिन इसका प्रभाव लंबे समय तक देखने को मिलेगा। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों को इस परियोजना की गति तेज करने का निर्देश दिया।

लंबित ड्राइविंग लाइसेंस आवेदनों के निपटारे पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोगों से ड्राइविंग लाइसेंस बनने में देरी और प्रक्रिया संबंधी समस्याओं की शिकायतें लगातार मिलती रही हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने और लंबित मामलों के समाधान की दिशा में हुई प्रगति संतोषजनक है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष फोकस

हेमंत सोरेन ने कहा कि परिवहन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के जरिए महिलाओं को भी पेशेवर ड्राइविंग और परिवहन सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और रोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकें।

यह भी पढ़ें : गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा: पुल से 25 फीट नीचे गिरी बाइक, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

परिवहन विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग देखने में भले छोटा लगे, लेकिन इसका प्रभाव आम लोगों के जीवन पर काफी व्यापक है। उन्होंने विभाग को पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की सलाह देते हुए कहा कि सरकार भविष्य में भी जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नई योजनाएं और कार्यक्रम लेकर आती रहेगी। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा, कौशल विकास और रोजगार सृजन के क्षेत्र में झारखंड आने वाले वर्षों में नई पहचान बनाएगा।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment