Samachar Post डिजिटल डेस्क, रांची : झारखंड सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) ने विभागीय प्रोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर 15 जनसंपर्क पदाधिकारियों को उप निदेशक (लेवल-11) पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इस संबंध में विभाग ने 24 जुलाई 2026 को अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन स्थल पर ही उप निदेशक के पद पर कार्य करने की अनुमति दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पदभार ग्रहण करने की तिथि से उन्हें उच्च पद के अनुरूप वित्तीय लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।
इन अधिकारियों को मिली पदोन्नति
उप निदेशक पद पर पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में उर्वशी पाण्डेय (रांची), इशा खण्डेलवाल (चाईबासा), शाहिद आलम (रांची), सैय्यद राशिद अख्तर (रांची), प्रभात शंकर (रामगढ़), अनिल कुमार सिंह (धनबाद), बीरु प्रसाद कुशवाहा (रांची), रवि कुमार (बोकारो), पटलू महतो (सिमडेगा), अविनाश कुमार (सरायकेला-खरसावां), राहुल कुमार भारती (देवघर), पंकज राज (पूर्वी सिंहभूम), शिवनन्द बड़ाईक (लोहरदगा), रोहित कुमार (हजारीबाग) तथा सुनीता धान (रांची) शामिल हैं। विभागीय अधिसूचना में कहा गया है कि पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को झारखंड सेवा संहिता के नियम-58 के तहत उप निदेशक पद का वास्तविक वित्तीय लाभ पदभार ग्रहण करने की तिथि से देय होगा।

यह भी पढ़ें : संत गुरु रविदास की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक: अर्जुन मुंडा, 29 जुलाई से 20 फरवरी तक चलेगा देशव्यापी अभियान
राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार विभागीय प्रोन्नति समिति की अनुशंसा और विभागीय मंत्री की स्वीकृति के बाद राज्यपाल के आदेश से यह अधिसूचना जारी की गई है। माना जा रहा है कि इस पदोन्नति से विभागीय कार्यों के संचालन और जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी। झारखंड सरकार के इस फैसले से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों में उत्साह का माहौल है और इसे विभागीय प्रशासनिक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

