मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

देवघर में जमीन विवाद ने ली जान, 65 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या; शव सुनसान इलाके में मिला

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, देवघर : जिले के रिखिया थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक 65 वर्षीय वृद्ध की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने वृद्ध पर लाठी-डंडों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद शव को सुनसान डंगाल में फेंक दिया गया। शनिवार सुबह शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बिहरोजी गांव निवासी रामकी महतो (65) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर रिखिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

काम से लौटते समय बनाया गया निशाना

परिजनों के अनुसार रामकी महतो देवघर की एक पेड़ा दुकान में मजदूरी का काम करते थे। रोज की तरह शुक्रवार को भी काम खत्म कर देर रात साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सोनवा डंगाल के पास उन पर हमला किया गया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने सुनसान इलाके में उनका शव पड़ा देखा और इसकी जानकारी पुलिस तथा परिजनों को दी।

शरीर पर मिले कई गंभीर चोटों के निशान

पुलिस जांच में मृतक के माथे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रारंभिक तौर पर मामला लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल के आसपास से पुलिस ने मृतक की साइकिल, चप्पल, मोबाइल फोन और चार्जर बरामद किया है। सभी सामानों को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है।

परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या का लगाया आरोप

मृतक के बेटे डमरू यादव ने गांव के ही कुछ रिश्तेदारों (गोतिया) पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी वजह से उनके पिता को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक करीब एक महीने पहले भी आरोपियों ने उनके घर को नुकसान पहुंचाया था और मारपीट की थी। उनका आरोप है कि शुक्रवार रात भी कुछ लोग पहले से घात लगाकर बैठे थे और मौका मिलते ही रामकी महतो पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें : विश्व आदिवासी दिवस पर सरायकेला में दिखेगी संस्कृति की झलक, छऊ और पारंपरिक नृत्यों से सजेगा आयोजन

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। परिजनों के आरोपों को भी गंभीरता से लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment