मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

अगस्त के पहले दिन कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, 200 रुपये से अधिक की कटौती; जानें नए दाम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : अगस्त महीने की शुरुआत महंगाई के बीच राहत भरी खबर लेकर आई है। 1 अगस्त से देशभर में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से अधिक की कटौती की गई है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग व्यवसाय और अन्य छोटे कारोबारियों को राहत मिलने की उम्मीद है। इससे व्यावसायिक खर्च में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें : रांची के खेलगांव थाना से चोरी का आरोपी फरार, बाथरूम का वेंटिलेटर तोड़कर पुलिस को दिया चकमा

दिल्ली और कोलकाता में नए दाम

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 209 रुपये की कटौती की गई है। इसके बाद इसकी नई कीमत 2,872.50 रुपये हो गई है। वहीं दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हुआ है। अब इसकी नई कीमत 2,728 रुपये निर्धारित की गई है। संशोधित दरें 1 अगस्त से लागू हो गई हैं।

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं

तेल विपणन कंपनियों ने इस बार केवल 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है। 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें पहले की तरह ही रहेंगी। यानी घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल रसोई गैस की कीमतों में कोई राहत नहीं मिली है।

व्यापारियों को मिलेगी राहत

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटने से होटल, रेस्टोरेंट, फूड स्टॉल, बेकरी और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की संचालन लागत कम हो सकती है। कारोबारियों को उम्मीद है कि इससे उनके खर्च में कुछ कमी आएगी और व्यवसाय को राहत मिलेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment