मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चित्तरंजन में पूर्व हॉकी खिलाड़ी की मौत पर बवाल, शव रखकर सड़क जाम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चित्तरंजन: एरिक लकड़ा की मौत के बाद चित्तरंजन में आक्रोश भड़क उठा। पूर्व हॉकी खिलाड़ी और चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (CLW) के कर्मी एरिक लकड़ा का 30 मार्च की रात इलाज के दौरान निधन हो गया, जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया।

हमले के बाद चल रहा था इलाज

बताया जा रहा है कि 8 मार्च की रात एरिक लकड़ा पर ओवल मैदान के पास कुछ युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल और फिर दुर्गापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: देवघर : छात्रों के गैंग ने रची अपहरण और चोरी की साजिश, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

हत्या का केस दर्ज, जांच तेज

घटना के बाद पहले मारपीट का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन मौत के बाद इसे हत्या (IPC 302) में बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है, हालांकि फुटेज स्पष्ट नहीं होने के कारण आरोपियों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

शव के साथ सड़क जाम, उग्र प्रदर्शन

मौत की खबर मिलते ही परिजन और एससी-एसटी एसोसिएशन के सदस्य भड़क उठे। उन्होंने तीन नंबर गेट पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और बाद में जुलूस निकालते हुए थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। CLW लेबर यूनियन ने भी विरोध जताते हुए कहा कि सुरक्षित माने जाने वाले टाउनशिप में इस तरह की घटना चिंताजनक है। यूनियन ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

इलाके में तनाव, पुलिस तैनात

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। अब सभी की नजर पुलिस कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी पर टिकी है।

https://samacharpost.live/2026/04/deoghar-students-gang-kidnapping-jewellery-theft-threat-case-police-investigation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment