मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चिराग पासवान ने जताई मुख्यमंत्री बनने की इच्छा, बोले- “मैं भी बनना चाहता हूं CM”

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : बिहार विधानसभा चुनाव की गर्म होती राजनीति के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में खुलकर कहा कि वे भी मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाना है और इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

“समय आने पर सब कुछ होगा” चिराग पासवान

चिराग ने इंटरव्यू के दौरान कहा, “मैं भी सीएम बनना चाहता हूं, लेकिन फिलहाल एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार हैं। समय आने पर सब कुछ होगा।” उन्होंने आगे कहा कि वे किसी भी निर्णय में जल्दबाजी नहीं करना चाहते और स्थिर राजनीति में विश्वास रखते हैं।

“अगली बार खुद चुनावी मैदान में रहूंगा”

इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में खुद चुनाव नहीं लड़ने के सवाल पर चिराग ने कहा, मेरा बहुत मन था कि चुनाव लड़ूं, लेकिन गठबंधन में सीट बंटवारे की प्रक्रिया में समय निकल गया। इसलिए मैंने अपने उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी और उन्हें चुनाव लड़वाया। अगली बार मैं खुद मैदान में रहूंगा।

यह भी पढ़ें: कुख्यात राहुल सिंह के पांच गुर्गे गिरफ्तार, रेलवे साइडिंग पर करने वाले थे गोलीबारी

“बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” मेरा विजन- चिराग

चिराग पासवान ने कहा कि उनका विजन हमेशा से स्पष्ट रहा है, बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट।”उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को अवसर और बेहतर नेतृत्व देने के लिए वे निरंतर काम करते रहेंगे।

https://samacharpost.live/2025/10/latehar-police-arrest-rahul-singh-gang-members/

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment