मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

शिवपुर रेलवे साइडिंग में हाइवा में लगी आग, हाईटेंशन तार की चपेट में आया वाहन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चतरा :चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित शिवपुर रेलवे साइडिंग में कोयला लोडिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कोयला लोड कर रहा एक हाइवा वाहन रेलवे के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। बिजली तार के संपर्क में आते ही वाहन में तेज करंट फैल गया, जिससे हाइवा में आग लग गई। आग सबसे पहले टायर और इंजन में लगी और कुछ ही मिनटों में पूरे वाहन ने आग पकड़ ली। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते हाइवा से कूदकर अपनी जान बचा ली। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

यह भी पढ़ें :धनबाद में अवैध बालू ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, पिता की मौत

दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही टंडवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही एनटीपीसी की सीआईएसएफ यूनिट और फायर ब्रिगेड को भी अलर्ट किया गया। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए कोयला लोडिंग का काम और रेलवे की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। स्थिति सामान्य होने के बाद परिचालन दोबारा शुरू कर दिया गया।

https://samacharpost.live/2025/12/dhanbad-accident-illegal-tractor-crushes-man/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment