मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चतरा में जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़, बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर कर दी हत्या

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चतरा : झारखंड के चतरा जिले में जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। हंटरगंज थाना क्षेत्र के औरु पंचायत स्थित डटमी गांव में मंगलवार को खेत जोतने के दौरान हुए विवाद में 50 वर्षीय कैलाश यादव की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। मृतक की पत्नी सरोज देवी ने अपने जेठ विलास यादव, भतीजा कमलेश यादव, मिथिलेश यादव, दो महिलाओं और दो नाबालिगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि सभी आरोपी एकजुट होकर खेत पहुंचे और कैलाश यादव पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार दोनों भाइयों के बीच पहले ही जमीन का बंटवारा हो चुका था। मंगलवार को कैलाश यादव अपने हिस्से की जमीन पर खेती करने पहुंचे थे। इसी दौरान बड़े भाई और उनके परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे, जिसके बाद कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई।

यह भी पढ़ें : रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में रथ यात्रा की तैयारियां तेज, सुरक्षा के लिए ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद कई आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment