मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

MCC के नाम पर अपहरण करने वाले गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह लोग सकुशल मुक्त

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चतरा : चतरा जिले के टंडवा-केरेडारी क्षेत्र में खुद को एमसीसी (MCC) उग्रवादी बताकर छह लोगों का अपहरण करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी अपहृतों को सुरक्षित मुक्त करा लिया। अभियान के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसके बाद आरोपी अपहृतों को छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, कुछ हथियारबंद अपराधियों ने ग्रामीणों का अपहरण कर खुद को उग्रवादी संगठन का सदस्य बताया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।

रिहाई के बदले मांगी थी एक लाख रुपये की फिरौती

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अपराधियों ने अपहृत लोगों की रिहाई के बदले एक लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सिमरिया) नागरगोजे शुभम भाउसाहेब के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़

पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान जंगल क्षेत्र में अपराधियों और पुलिस के बीच आमना-सामना हो गया। पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई के दबाव में अपराधी अपहृत लोगों को छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने सभी छह लोगों को सुरक्षित बरामद कर लिया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल छह आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार अथवा निरुद्ध कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में रमेश कुमार गंझू और सतीश कुमार गंझू के नाम सामने आए हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

कई धाराओं में दर्ज हुई प्राथमिकी

इस मामले में सिमरिया थाना में कांड संख्या 116/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), आर्म्स एक्ट और सीएलए एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के पीछे किसी उग्रवादी संगठन का वास्तविक संबंध है या अपराधियों ने केवल डर पैदा करने के लिए उग्रवादी संगठन का नाम इस्तेमाल किया था।

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह को केंद्र की हिंदी सलाहकार समिति में मिली जिम्मेदारी

आपराधिक नेटवर्क की भी जांच

पुलिस पूरे घटनाक्रम में शामिल लोगों के आपराधिक नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की भी पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। इस सफल अभियान से अपहृत लोगों के परिजनों ने राहत की सांस ली है, वहीं क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/06/ajay-sah-nominated-member-of-hindi-advisory-committee-food-processing-ministry/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment