मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

2 घंटे में खुला 100 साल पुरानी अष्टधातु प्रतिमा चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चतरा :चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुई 100 साल पुरानी अष्टधातु प्रतिमा चोरी मामले का पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और चोरी हुई 24 तीर्थंकर प्रतिमाएं भी बरामद कर लीं। बताया जा रहा है कि मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु की प्रतिमाओं की कीमत करीब 50 लाख रुपये से अधिक है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।

यह भी पढ़ें :बिहार में नाबालिगों के वाहन चलाने पर सख्ती, माता-पिता पर भी होगी कार्रवाई

विशेष टीम बनाकर शुरू की गई जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू करते हुए तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी में शामिल आरोपी मयूरहंड थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इसके बाद छापेमारी कर आरोपी संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुईं प्रतिमाएं

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी हुई सभी 24 तीर्थंकर प्रतिमाएं बरामद कर लीं। इसके साथ ही चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। एसपी अनिमेश नैथानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नशे का आदी है और गांजे के नशे में उसने मंदिर से प्रतिमाएं चुरा ली थीं।

दिल्ली में बेचने की थी तैयारी

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह चोरी की गई प्रतिमाओं को बेचने के लिए दिल्ली के करोलबाग जाने की तैयारी में था। हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने कहा कि जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और इस तरह के मामलों में शामिल अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस टीम की सराहना, लोगों से अपील

मामले का त्वरित खुलासा होने पर एसपी ने पूरी पुलिस टीम की सराहना की। साथ ही आम लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

https://samacharpost.live/2026/05/bihar-action-against-minor-driving-parents-fine-jail/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment