मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चलती ट्रेन से डेढ़ महीने के बच्चे को फेंकने का आरोप, मासूम की मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ट्रेन संख्या 12021 हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला पर अपने डेढ़ महीने के बच्चे को चलती ट्रेन से बाहर फेंकने का आरोप लगा है। हादसे में मासूम की मौत हो गई। घटना राजखरसावां और महालीमरूप रेलवे स्टेशन के बीच की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अचानक विचलित हो गई और उसने गोद में बैठे बच्चे को ट्रेन की खिड़की से बाहर फेंक दिया।

दूसरे बच्चे को यात्रियों ने बचाया

यात्रियों के मुताबिक, घटना के बाद महिला अपने करीब तीन वर्षीय दूसरे बच्चे को भी बाहर फेंकने की कोशिश कर रही थी, लेकिन डिब्बे में मौजूद यात्रियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर बच्चे की जान बचा ली। ट्रेन की तेज रफ्तार और गिट्टी पर गिरने के कारण डेढ़ महीने के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: देवघर के सरकारी स्कूल में स्मार्ट बोर्ड पर चला आपत्तिजनक वीडियो, जांच के आदेश

यात्रियों ने महिला को पकड़ा

घटना के बाद यात्रियों ने महिला और उसके पति को पकड़ लिया और अगले स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के हवाले कर दिया। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार पुलिस ने रात में करीब तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर झाड़ियों से नवजात का शव बरामद किया।

पुलिस पूछताछ में जुटी

पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है कि आखिर उसने इतनी भयावह घटना को क्यों अंजाम दिया। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। महिला की पहचान पश्चिम सिंहभूम निवासी मुद्रावती गोप के रूप में हुई है। वहीं उसके पति ने अपना नाम शहाबुद्दीन बताया है, जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

https://samacharpost.live/2026/05/deoghar-sarwan-school-smart-class-obscene-video-case-show-cause-notice/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment