Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा : छात्र आंदोलन को देखते हुए चाईबासा के चार प्रखंडों में सोमवार को सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में समय से पहले छुट्टी कर दी गई। शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, सभी स्कूलों में सुबह 10:30 बजे ही छुट्टी कर दी गई। छात्र आंदोलन को देखते हुए सदर चाईबासा, खूंटपानी, चक्रधरपुर और बंदगांव प्रखंड के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के लिए शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किया है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को निर्धारित समय से पहले बंद करने का निर्णय लिया गया।
यह भी पढ़ें : विधानसभा के बाहर छात्रों से मिले JLKM विधायक जयराम महतो, JPSC-JSSC आंदोलन पर की बातचीत
छात्रों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश
शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को यह भी निर्देश दिया है कि छुट्टी के बाद स्कूली छात्रों को सुरक्षित तरीके से उनके घर तक पहुंचाया जाए। स्कूल प्रबंधन को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा गया है।

छात्र आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था
बता दें कि JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में सोमवार को राज्यभर में छात्र आंदोलन कर रहे हैं। रांची में बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा घेराव के लिए जुटे हैं। इसी आंदोलन को देखते हुए चाईबासा में भी प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

Reporter | Samachar Post

