मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा के नोवामुंडी में फिर गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, तीनों प्रमुख पेट्रोल पंपों का स्टॉक खत्म

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी क्षेत्र में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्र के तीनों प्रमुख पेट्रोल पंपों पर ईंधन का स्टॉक खत्म होने से वाहन चालकों, आम लोगों और जनरेटर संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईंधन की कमी के कारण लोगों को पेट्रोल-डीजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : NDA उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने भरा नामांकन, शक्ति प्रदर्शन में जुटे समर्थक

तीनों प्रमुख पेट्रोल पंपों पर खत्म हुआ स्टॉक

जानकारी के अनुसार, संधू पेट्रोल पंप, रतनलाल पेट्रोल पंप और नोवामुंडी बस्ती स्थित निलावती पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल का स्टॉक पूरी तरह समाप्त हो गया। सुबह से ही संधू और रतनलाल पेट्रोल पंप पर “नो पेट्रोल, नो डीजल” का बोर्ड लगा दिया गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग निलावती पेट्रोल पंप की ओर पहुंचने लगे। दो अन्य पेट्रोल पंप बंद होने के कारण निलावती पेट्रोल पंप पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगातार बढ़ती मांग के चलते दोपहर करीब 12 बजे वहां भी पेट्रोल और डीजल का स्टॉक समाप्त हो गया। इसके बाद पूरे नोवामुंडी क्षेत्र में ईंधन संकट और गहरा गया।

शादी-विवाह और दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित

पेट्रोल-डीजल की कमी का असर सिर्फ वाहन चालकों पर ही नहीं, बल्कि शादी-विवाह जैसे आयोजनों पर भी पड़ रहा है। जनरेटर संचालकों को समय पर डीजल नहीं मिलने से कार्यक्रमों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं कई लोग जरूरी काम होने के बावजूद ईंधन नहीं मिलने से परेशान हैं।

जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और तेल कंपनियों से जल्द से जल्द पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य करने की मांग की है। उनका कहना है कि ईंधन संकट लंबे समय तक जारी रहने से आम जनजीवन और स्थानीय कारोबार पर भी असर पड़ सकता है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment