मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा IED ब्लास्ट में घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, इलाज जारी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा :चाईबासा में गुरुवार को हुए IED ब्लास्ट में घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है। घायल जवान की पहचान अभिनव कुमार के रूप में हुई है। घायल जवान को हेलिकॉप्टर के जरिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। उन्हें इलाज के लिए राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां मेडिकल टीम पहले से तैयार थी और पहुंचते ही इलाज शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें :कोयला तस्करों के हमले के बाद पुलिस एसोसिएशन सक्रिय, घायल SI से मिले पदाधिकारी

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ विस्फोट

जानकारी के अनुसार, सारंडा के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान यह घटना हुई। सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी नक्सलियों द्वारा पहले से बिछाया गया IED विस्फोट हो गया। धमाका काफी तेज था, जिससे कोबरा बटालियन का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

मुठभेड़ के बीच बढ़ा खतरा

बताया जा रहा है कि बुधवार से ही इलाके में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। इसी बीच IED ब्लास्ट ने सुरक्षा बलों के लिए खतरा और बढ़ा दिया है।

इलाके में हाई अलर्ट, ऑपरेशन जारी

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इलाके को पूरी तरह सुरक्षित करने तक अभियान जारी रहेगा।

https://samacharpost.live/2026/04/dhanbad-coal-mafia-attack-si-injured-police-association-visit/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment